हिन्दी

वैशाली में बाढ़ और गंगा के उफान से तबाही, 20 दिनों में मासूमों समेत 19 लोगों की डूबने से मौत

वैशाली में बाढ़ और गंगा के उफान से तबाही, 20 दिनों में मासूमों समेत 19 लोगों की डूबने से मौत

वैशाली जिले में बाढ़ और गंगा के बढ़े जलस्तर से 20 दिनों में 19 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

वैशाली में बाढ़ और गंगा के उफान से तबाही, 20 दिनों में मासूमों समेत 19 लोगों की डूबने से मौत (ANI) वैशाली में बाढ़ से 20 दिनों में 19 लोगों की मौत। मृतकों में मासूम बच्चे भी शामिल, 15 माह की बच्ची। राघोपुर में सर्वाधिक मौतें, प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल।

वैशाली जिले में बाढ़ और गंगा के बढ़े जलस्तर ने तबाही मचा रखी है। 23 अगस्त से 13 सितंबर के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डूबने से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 15 महीने की मासूम बच्ची और तीन साल का बच्चा भी शामिल है।

इनमें अधिकांश मौतें राघोपुर प्रखंड में हुई हैं, जहां 20 पंचायतों के 76 गांव बाढ़ से घिरे हैं।

زر الذهاب إلى الأعلى