हिन्दी

बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये

बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये

बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि भेजेंगे.

सुबह 11:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को 7-7 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे. इस तरह कुल 579.23 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि परिवारों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. राज्य में इस समय बाढ़ का असर 15 जिलों में है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 49.36 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल जिले बाढ़ की चपेट में हैं. बिहार बाढ़ पर पप्पू यादव ने केंद्र-राज्य को घेरा, पूछा- ये भेदभाव क्यों?

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन कई इलाकों में नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

زر الذهاب إلى الأعلى