हिन्दी

गोवंश से बाइक टकराकर युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

गोवंश से बाइक टकराकर युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

कैंची धाम जा रहे दो मौसेरे भाइयों की बाइक सिडकुल चौक के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बलिया निवासी 19 वर्षीय विक्की खरवाल पुत्र बृजेश दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने मौसेरे भाई 22 वर्षीय राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से बाइक से निकला था। बताया जा रहा है कि शुरुआत में राहुल बाइक चला रहा था।

बाद में विक्की बाइक चलाने लगा। रविवार रात दोनों सिडकुल चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। बाइक उससे टकरा गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से विक्की की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

زر الذهاب إلى الأعلى