हिन्दी

सड़क हादसे में युवती मौत, अन्य घायल

सड़क हादसे में युवती मौत, अन्य घायल

हार्ट अटैक आने के बाद एक युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। कस्बा नवासी पिंटू कश्यप की पुत्री शगुन को हार्ट अटैक आया।

भारतीय किसान यूनियन सिसौली के नगराध्यक्ष अर्जुन चौधरी हार्ट अटैक से पीड़ित युवती व परिजनों को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए शामली की ओर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करने पर उनकी गाड़ी की सुंडियांन खेड़ी निवासी प्रियांशु पुत्र संजीव की डिजायर कार से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार अन्य लोग भी घायल गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

दुर्घटना के संबंध में कार्यवाही से इनकार करते हुए शगुन के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी तथा गांव के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गाया।

زر الذهاب إلى الأعلى