कोडरमा में ट्रेलर भिड़ंत: चालक की दर्दनाक मौत

Horrific Road Accident: कोडरमा घाटी में रविवार की देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. मेघातरी कालीमंडा के समीप दो ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि घटना रविवार की रात करीब दो बजे की है. कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप दोनों ट्रेलर आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ये भी पढ़ें- रांची में 2514 करोड़ की लागत से बनेगा 'रिम्स-2', 2800 बेड वाले अस्पताल के लिए इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की तैयारी शुरू हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
