हिन्दी

होर्मुज से बचकर जिस पाइपलाइन से तेल बेच रहा था सऊदी अरब

होर्मुज से बचकर जिस पाइपलाइन से तेल बेच रहा था सऊदी अरब

सऊदी अरब ने तेल की बेहद अहम ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को फिलहाल बंद कर दिया है. वजह बनी है ड्रोन की बमबारी. रियाद और मदीना इलाके में 1200 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को कई ड्रोन अटैक में निशाना बनाया गया. इसके बाद सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने एहतियातन पाइपलाइन का कामकाज रोक दिया.

सऊदी अरब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. ऐसे में ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के सहारे ही सऊदी, होर्मुज से गुजरे बिना तेल सप्लाई करता है.

सऊदी को ये कदम तब उठाना पड़ा, जब ईरान समर्थित हूती ग्रुप ने रेड सी के किनारे यमन में मुखा और पेरिम आइलैंड जैसे अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया. ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन सऊदी अरब को अपना तेल पश्चिमी तट तक पहुंचाने में मदद करती है.

होर्मुज बंद है, तो सऊदी इसी पाइपलाइन से रेड सी यानी लाल सागर के जरिए दुनिया भर में अपना तेल सप्लाई करने की कोशिश करता है.

زر الذهاب إلى الأعلى