हिन्दी
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. वहीं, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
इन खबरों के अलावा, रूस ने भारत को सुखोई-30MKI लड़ाकू विमानों के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए एडवांस्ड इंजन इजदेलिये 177S देने की पेशकश की है.
पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, PA पर एक्शन के बाद बड़ा फैसला उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.
यह फैसला उनके PA चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद आया है.


