हादसे में एक युवक की मौत हो गई

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा-चितौड़ा मार्ग पर बांउड्री से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पुिलस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव दौलतपुर निवासी मुजम्मिल पुत्र असगर उम्र ३५ वर्ष शुक्रवार की दोपहर को गांव निवासी फिरोज पुत्र सरफराज के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
जैसे ही वह बहादुरगढ़ के पलवाड़ा चित्तौड़ा बंम्बे पर पीली कोठी के पास पहुंचे तो वह लगी सीमेंटेड बाउंड्री से टकराकर दोनों लोग घायल हो गए हैं। जिस सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची। घायलों को तत्काल अपने सरकारी वाहन में रखकर इलाज हेतु पहले देहरा कुटी अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां से उनकी गंभीर दशा को देखकर सीएचसी भेजा गया।


