हिन्दी

माओत्से तुंग की मौत के 50 साल: फिर भी जेन ज़ी में क्यों है उनका आकर्षण?

माओत्से तुंग की मौत के 50 साल: फिर भी जेन ज़ी में क्यों है उनका आकर्षण?

"कई महान व्यक्ति हुए हैं, लेकिन शिक्षक केवल एक ही हैं." चीन के कई युवा ऑनलाइन दिवंगत चीनी नेता माओत्से तुंग का ज़िक्र इसी तरह करते हैं. वे उन्हें "टीचर" यानी "शिक्षक" कहते हैं. वीडियो प्लेटफ़ॉर्म बिलिबिली पर "माओत्से तुंग" या "टीचर" खोजने पर दर्जनों वीडियो मिल जाते हैं.

इनमें फ़िल्मों और टीवी धारावाहिकों से ली गई माओ की झलकियों का संकलन होता है. ये वीडियो माओ के जीवन के अलग-अलग दौर को दिखाते हैं.

इनमें उनका युवावस्था का समय, सैन्य कमांडर के रूप में उनकी भूमिका और शीत युद्ध के दौरान चीन, अमेरिका और सोवियत संघ के संबंधों का प्रबंधन करने वाले नेता के रूप में उनके दौर की घटनाएं शामिल हैं. इनमें से कई वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

इन पर हज़ारों टिप्पणियां भी आई हैं, जिनमें "महान व्यक्ति अमर रहें" जैसी प्रशंसा देखने को मिलती है.

زر الذهاب إلى الأعلى