हिन्दी
नेपाल बाढ़: बंगाल के 32 लापता पर्यटकों का होटल में छूटा सामान वापस लाएगा भारतीय दूतावास

नेपाल बाढ़ में लापता बंगाल के 32 पर्यटकों का सामान उनके परिवारों की इच्छा पर घर भेजा जा रहा है। नेपाल बाढ़ में लापता 32 बंगाली पर्यटकों का सामान वापस लाया जाएगा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में राज्य ब्यूरो, कोलकाता।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ में लापता बंगाल के 32 पर्यटकों का होटल में पड़ा सामान उनके घर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटकों के परिवारों ने इन्हें अपने प्रियजनों की आखिरी निशानी बताकर वापस लाए जाने की इच्छा जताई थी।
राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार, नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने सामान भारत भिजवाने के लिए नेपाल के सीमा शुल्क विभाग को पत्र लिखा है। ये 32 पर्यटक बंगाल की ‘चोलो जाई’ नामक ट्रैवल एजेंसी के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे।
मालूम हो कि गत 26 अगस्त के बाद परिवारों का उनसे संपर्क टूट गया था।

