हिन्दी

नेपाल का ‘काला गांव’ जहां नहीं आई बाढ़ फिर किस लिए परेशान हैं यहां के लोग

नेपाल का 'काला गांव' जहां नहीं आई बाढ़ फिर किस लिए परेशान हैं यहां के लोग

रसुवा के इस गांव को भोटेकोशी-त्रिशूली इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ ने अलग-अलग स्तर की पीड़ा पहुँचाई है. एक तरफ़ उन लोगों का दर्द है जिन्होंने अपने खेतों और रिश्तेदारों समेत उस भयानक बाढ़ में सब कुछ खो दिया है.

दूसरी तरफ़ उन लोगों का ग़म है जिनके अपने तो बाढ़ में नहीं बचे, लेकिन खेत बच गए हैं. रसुवा की अमाचोडिंगमो ग्रामीण नगरपालिका-3 के गतलांग गांव को स्थानीय लोग 'काला गांव' भी कहते हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया है कि इस गाँव में बाढ़ के बाद से कम से कम 29 लोग लापता हैं.

हालाँकि गाँव में बाढ़ का पानी नहीं आया था, फिर भी वहाँ के कई लोग इसकी चपेट में आ गए. ये लोग गाँव के पास स्थित एक बाज़ार में काम करने गए थे.

स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुसार, उस भयानक बाढ़ में गतलांग गांव के कंटेनर ड्राइवरों, रसुवा-तिब्बत सीमा पर दुकानें चलाने वालों और सप्लायर्स की जान गई है.

زر الذهاب إلى الأعلى