हिन्दी

सऊदी अरब पर हूतियों का हमला, 73 लोग घायल; अबहा-जजान समेत कई शहरों में मची हलचल

सऊदी अरब पर हूतियों का हमला, 73 लोग घायल; अबहा-जजान समेत कई शहरों में मची हलचल

सऊदी अरब पर हूतियों के हमले में 73 लोग घायल. फोटो- सोशल मीडिया हूती विद्रोहियों ने मंगलवार (8 सितंबर ) तड़के सऊदी अरब के कई शहरों पर हमला किया. उन्होंने नागरिकों के ठिकानों और व्यापार से जुड़ी जगहों को निशाना बनाया. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिसमें 73 लोग घायल हुए.

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूतियों के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने अबहा, जजान, नजरान और खमिस मुशैत शहरों में नागरिकों के ठिकानों और व्यापार से जुड़ी जगहों को निशाना बनाया.

हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब यमन में हूतियों और सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है. मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन हूती मिलिशिया को रोकने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ जरूरी सैन्य कार्रवाई करेगा.

इस बयान से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में यमन और सऊदी अरब के बीच सैन्य तनाव और बढ़ सकता है.

زر الذهاب إلى الأعلى