हिन्दी

लखीमपुर खीरी में बाढ़; खेत-घर डूबे, नाव ही सहारा, बीमारियां दे रहीं दस्तक

लखीमपुर खीरी में बाढ़; खेत-घर डूबे, नाव ही सहारा, बीमारियां दे रहीं दस्तक

Published : September 7, 2026 at 8:58 PM IST लखीमपुर खीरी: जनपद में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. पहाड़ों पर हो रही बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण शारदा, घाघरा जैसी नदियां उफान पर हैं. नेपाल से निकलने वाली सुहेली और मोहना नदी भी लबालब है.

बनबसा बैराज से शारदा नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से जनपद के कई इलाकों में बाढ़ का पानी जमा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों पर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है. धौरहरा तहसील क्षेत्र के करीब 32 गांवों की 15,700 से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

195 हेक्टेयर कृषि भूमि भी बाढ़ के चपेट में है. ग्रामीण ट्रैक्टर और नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं. पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है, कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप 'दिन दोगुनी रात चौगुनी' बढ़ता जा रहा है.

ग्रामीणों के मुताबिक धौरहरा क्षेत्र में करीब 35 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं.

زر الذهاب إلى الأعلى