बाढ़ गई, डर रह गया: नेपाल बाढ़ में 1355 मौतों के बाद बच्चों के सामने कौन सा संकट

नेपाल में भीषण बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन तबाही का डर अब भी हजारों लोगों के मन में जिंदा है। सात सितंबर की सुबह तक 1355 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। करीब 4996 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।
अब सबसे बड़ी चिंता उन बच्चों की है जो अपने परिवार, घर और सुरक्षा खोने के बाद रात में डरकर उठ रहे हैं। बाढ़ से बच जाने के बाद इन बच्चों को उस डर से कैसे बचाया जाएगा? नेपाल में बचाव अभियान कैसा चल रहा? आइए, सबकुछ विस्तार से समझते हैं…
नेपाल में बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया हो, लेकिन मरने वालो का और लापता लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नेपाल सरकार के अनुसार अब 1355 शव बरामद किए गए हैं। करीब 4996 लोग अभी भी लापता हैं। इसमें 589 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
अब तक 13396 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 6672 घायलों का इलाज हुआ है।



