हिन्दी
दिल्ली में एक इमारत ढही, चश्मदीद ने कहा- मलबे के अंदर से आ रही हैं बचाने की आवाज़ें

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाक़े में रविवार दोपहर एक पांच मंज़िला इमारत ढह गई, जिसमें पीजी हॉस्टल चल रहा था और स्टूडेंट रह रहे थे. हादसा मोती बाग़-2 स्थित शिव मंदिर के पास हुआ.
इस दुर्घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि "स्थानीय पूछताछ से पता चला कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं. इसका इस्तेमाल पीजी हॉस्टल के तौर पर किया जा रहा था.
घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था." "अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया गया है.
खोज और बचाव अभियान जारी है." घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने बताया, "कुछ स्टूडेंट अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और लगता है कि अभी भी कुछ और लोग अंदर फंसे हुए हैं." उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह बेहद दुखद घटना है.


