गोरखपुर में बाढ़ की आहट से डरे ग्रामीण, हिरुआ में तेज कटान; रास्ते प्रभावित होने से मुश्किल हुई ग्रामीणों की आवाजाही – gorakhpur flood alert villages cut off rapti erosion intensifies

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है। बड़हलगंज में सरयू-राप्ती से घिरे गांव, संपर्क मार्ग हुए प्रभावित। पीपीगंज के हिरुआ में राप्ती का कटान, उपजाऊ भूमि नदी में समाई। प्रशासन ने नावों की व्यवस्था की, बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। बड़हलगंज के कछार में सरयू और राप्ती नदियों से फिर गांव घिरने लगे हैं।
कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है और संपर्क मार्ग प्रभावित होने से ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। बड़हलगंज क्षेत्र के बगहा देवार, ज्ञानकोल, कोलखास और नेतवारपट्टी में तहसील प्रशासन ने नाव की व्यवस्था की है।
कोटियानिरंजन, गोनहा, जैतपुर, बल्थर और मुसाडोही समेत कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी चढ़ गया है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता सुधांशु सिंह ने बताया कि फिलहाल कटान की सूचना नहीं है। पीपीगंज क्षेत्र के हिरुआ गांव के सामने राप्ती नदी का कटान तेज हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार कई एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है।



