हिन्दी

Lucknow News: टीवी चालू करते ही घर में लगी आग, सिलिंडर और एसी कंप्रेसर में धमाका

Lucknow News: टीवी चालू करते ही घर में लगी आग, सिलिंडर और एसी कंप्रेसर में धमाका

पारा के मोहान रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद गोस्वामी के सरकारी आवास में सोमवार शाम टीवी चालू करते ही आग लग गई। घर में मौजूद गोविंद की बहू वर्षा चार माह के बेटे को लेकर बाहर भागीं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी समय रहते घर से निकलकर जान बचाई।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक गोविंद गोस्वामी अपनी पत्नी अनिता, बेटे गौरव, बहू वर्षा, आठ वर्षीय पोते गणेश और छह माह के कार्तिकेय के साथ आवास में रहते हैं।

सोमवार शाम करीब सात बजे गणेश ने रिमोट से टीवी चालू किया तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के बाहर निकलते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर और एसी का कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया।

सूचना पर एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे।

زر الذهاب إلى الأعلى