हिन्दी

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत; 30 के दबे होने की आशंका – many labourers died major accident ambala when lintel under construction house collapsed 30 feared buried

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत; 30 के दबे होने की आशंका - many

अंबाला के घुलकोट में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा। हादसे में चार मजदूरों की दुखद मौत, 30 फंसे होने की आशंका। एसडीआरएफ और जेसीबी द्वारा बचाव अभियान तेजी से जारी। हरियाणा के अंबाला के गांव घुलकोट में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अब तक 9 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर 5 जेसीबी मलबे को हटाने में जुटी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

एसडीएम और भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मौके पर पहुंचे हैं। दो मृतकों की पहचान हुई है। राजेंद्र अंबाला के सोण्डा गांव का, जबकि कलिया यूपी के बाराबंकी का रहने वाला था।

زر الذهاب إلى الأعلى