हिन्दी

गोलीबारी में 27 लोगों की मौत: दक्षिण अफ्रीका में एक सप्ताह में 38 लोगों की गई जान, गैंगवार की आशंका

गोलीबारी में 27 लोगों की मौत: दक्षिण अफ्रीका में एक सप्ताह में 38 लोगों की गई जान, गैंगवार की आशंका

दक्षिण अफ्रीका दो अलग-अलग सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक बार में आठ संदिग्धों ने एके-47 राइफलों और पिस्तौल से अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 अन्य लोग गोली लगने से घायल हुए।

एक अलग बयान में पुलिस ने बताया कि केप टाउन के पास लैंडले में रविवार तड़के करीब 1 बजे एक दुकान में हुई सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 अन्य लोग घायल हुए।

पुलिस ने बताया कि वह इस मामले में भी कई संदिग्धों की तलाश कर रही है, हालांकि उनकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है।

زر الذهاب إلى الأعلى