हिन्दी

बेगूसराय में सड़क पर घायल पड़ी थी छात्रा, तभी वहां से गुजरा मंत्री का काफिला; गाड़ी रुकवाकर क‍िया ये काम

बेगूसराय में सड़क पर घायल पड़ी थी छात्रा, तभी वहां से गुजरा मंत्री का काफिला; गाड़ी रुकवाकर क‍िया ये काम

घायल छात्रा को सहारा देकर उठाते मंत्री संजय कुमार। गढ़पुरा-हसनपुर पथ पर छात्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल। मंत्री संजय कुमार ने मानवीयता दिखाते हुए काफिला रोककर मदद की। घायल छात्रा को अपनी गाड़ी से हसनपुर इलाज के लिए भेजा।

गढ़पुरा-हसनपुर पथ पर मालीपुर सुंदरवन के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई। इसी दौरान उधर से गुजरते बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की।

सड़क पर पड़ी छात्रा को देखते ही काफिला रुकवाया और तत्काल उसे अपनी गाड़ी से इलाज के लिए हसनपुर भेज दिया। बताया गया कि मालीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी शत्रुघ्न पासवान की 18 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी बीए की छात्रा है। वह रविवार को साइकिल से कोचिंग क्लास करने गढ़पुरा जा रही थी।

इसी दौरान मालीपुर सुंदरवन से पहले मुसहरी के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी।

زر الذهاب إلى الأعلى