हिन्दी

बलौदाबाजार में बाढ़ का अलर्ट, 120 लोगों का रेस्क्यू, नदी और नाले उफान पर, 14 पुल पुलिया बंद, अमेठी घाट डूबा

बलौदाबाजार में बाढ़ का अलर्ट, 120 लोगों का रेस्क्यू, नदी और नाले उफान पर, 14 पुल पुलिया बंद, अमेठी घाट डूबा

बलौदाबाजार: जिले में लगातार हुई तेज बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कुछ गांवों में पानी बढ़ने के कारण लोग फंस गए थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा राहत टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

प्रशासन की सतर्कता और राहत टीम की मुस्तैदी से कुल 120 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष निगरानी बढ़ा दी है.

वहीं लोगों से नदी नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है.बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी किया गया है चार गांवों से निकाले गए 120 लोगप्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में पानी बढ़ने के कारण प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है.

सबसे अधिक लोगों को पलारी तहसील के अमेठी गांव से सुरक्षित निकाला गया, जहां 44 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

زر الذهاب إلى الأعلى