हिन्दी

मुरादाबाद में बाइकों की भिड़ंत में उत्तराखंड के युवक की मौत, हादसे में दो घायल

मुरादाबाद में बाइकों की भिड़ंत में उत्तराखंड के युवक की मौत, हादसे में दो घायल

मुरादाबाद के बथुआखेड़ा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई। उत्तराखंड निवासी 26 वर्षीय निजामुद्दीन की हादसे में मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए। बथुआखेड़ा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में महुआखेड़ागंज निवासी 26 वर्षीय निजामुद्दीन की मौत हो गई।

जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। उत्तराखंड के महुआखेड़ागंज निवासी निजामुद्दीन बुधवार शाम बाइक से डिलारी आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी मां शाकरा बेगम और रिश्तेदार का बालक हसन भी थे।

मानपुर दत्तराम के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार ठाकुरद्वारा निवासी दो युवक भी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घायल निजामुद्दीन को उपचार के लिए ठाकुरद्वारा ले जाया गया।

زر الذهاب إلى الأعلى