हिन्दी

नोएडा की बस आग ने नूंह के दर्दनाक हादसे की याद दिलाई

नोएडा की बस आग ने नूंह के दर्दनाक हादसे की याद दिलाई

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत की घटना ने नूंह के धुलावट गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे की याद ताजा कर दी। 18 मई 2024 की रात केएमपी पर आग लगने से नौ श्रद्धालु जिंदा जल गए थे और कई घायल हुए थे।

दोनों हादसों में चलती बस आग की चपेट में आई। नूंह में हादसा तावड़ू उपमंडल के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ था।

बस में पंजाब और चंडीगढ़ के करीब 60 श्रद्धालु सवार थे, जो मथुरा-वृंदावन और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा से लौट रहे थे।हादसे में छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। बस में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने में मदद की थी।

बस का मुख्य दरवाजा जाम होने के कारण कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई।

زر الذهاب إلى الأعلى