हिन्दी
बठिंडा में हादसा: कार पर अचानक गिरा पेड़, महिला की मौत, पति-पोती घायल; नथाना-भगता रोड पर हादसा

बठिंडा के नथाना-भगता रोड पर गांव दयालपुरा मिर्जा के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सैलाबराह से भगता भाईका की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में कार सवार महिला, उसका पति और करीब 2-3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सैलाबराह निवासी शिंदरपाल कौर (50) पत्नी इकेतर सिंह, अपने पति और पोती के साथ ऑल्टो कार में सैलाबराह से भगता भाईका की ओर जा रही थीं।
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जब कार गांव दयालपुरा मिर्जा के पास पहुंची तो अचानक एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह प्रभावित हुई और उसमें सवार शिंदरपाल कौर, इकेतर सिंह और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को आदेश अस्पताल, भुच्चो ले जाया गया।



