मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से दो की मौत, कई घायल

मुंबई: मशहूर लालबाग इलाके में कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास गणपति उत्सव के दौरान करंट लगने की बड़ी घटना सामने आयी है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.
मुंबई के कालाचौकी इलाके में दत्ताराम लाड मार्ग पर गणपति उत्सव के दौरान भीड़ के बीच करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. यह घटना रविवार तड़के करीब 2:20 बजे कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल (दत्ताराम लाड मार्ग, लालबाग-कालाचौकी) के पास हुई.
यह हादसा तब हुआ जब गणेशोत्सव मनाने के लिए इलाके में भारी भीड़ जमा थी.जानकारी के अनुसार आठ साल की रागिनी घनश्याम यादव को मसिना हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि ग्लोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक और महिला की मौत हो गई.
इस घटना में कई और लोग भी घायल हुए हैं और उनका अभी दूसरे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.अपडेट जारी है…

