हिन्दी

‘ये सबसे बड़ी बाढ़; केंद्र करेगा मदद’

'ये सबसे बड़ी बाढ़; केंद्र करेगा मदद'

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैशाली बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ ट्रैक्टर से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

केंद्र सरकार ने बिहार को बाढ़ राहत में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड का तेरसिया और सरायपुर पंचायत का एसडीआरएफ बोट और ट्रैक्टर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया।

वैशाली जिले के राघोपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सबसे बड़ी बाढ़ है। 2016 के स्तर से भी एक फीट ऊपर पानी था।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 10 दिन से ज्यादा पानी में डूबे रहने के कारण केले, मक्का, धान की फसलें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं।

زر الذهاب إلى الأعلى