संभल में भीषण हादसा; ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

Published : September 14, 2026 at 5:00 PM IST संभल: जिले के हजरत नगर गढ़ी इलाके में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. जबकि करीब 12 लोग घायल हैं.
हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 18 लोग मुरादाबाद में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिए का एक्सल टूट गया, जिसके बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर है. प्रशासन का कहना है कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. हादसा रहटोल गांव के पास हुआ है.
पैंतीया माफी गांव निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मुरादाबाद के मयनेट थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के लिए निकले थे.

