Saraikela Road Accident सरायकेला: आदित्यपुर के किशोर की मौत के बाद तीन घंटे तक सड़क जाम

सरायकेला: थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा लगाया गया जाम करीब तीन घंटे बाद वार्ता के पश्चात हटा लिया गया.
मृतक की पहचान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी अमन अली, पिता इमरान अली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अमन अपने चाचा के घर राजबांध आया हुआ था. शनिवार को सड़क पार करने के दौरान पहले एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर जा गिरा.
इसी दौरान सरायकेला की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे.

