बुल्गारिया में गोला-बारूद डिपो में आग

– लापरवाही या तोड़फोड़ की आशंका सोफिया, एजेंसी। बुल्गारिया के मध्य क्षेत्र में हथियार भंडारण केंद्र में रात के समय हुए विस्फोट के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना हाल के सप्ताहों में गोला-बारूद डिपो में आग लगने की दूसरी घटना के बाद सामने आई है.
गृह मंत्री इवान डर्मेंदजिएव ने शनिवार को बताया कि त्सारेवा लिवादा गांव के पास हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग पर काबू पाया गया है और मामले की जांच जारी है।
मंत्री ने संकेत दिया कि इस घटना का संबंध अगस्त में हथियार निर्माता कंपनी ईएमसीओ के एक अन्य प्रतिष्ठान में लगी आग से हो सकता है। डर्मेंदजिएव ने कहा कि विस्फोटक और गोला-बारूद जिस तरह से रखे गए हैं, उसमें लापरवाही बरती गई है। इसके लिए कंपनी के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले एक घटना हुई और अब दूसरी घटना सामने आई है।

