हिमाचल के भवनों में आम लोगों को अब मिलेगा सस्ता कमरा, ‘हिमअतिथि’ पोर्टल से होगी ऑनलाइन बुकिंग

हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित अतिथि गृहों के 24 कमरों का किराया 4,000 से घटाकर 3,000 रुपये कर दिया है। दिल्ली-चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में मात्र ₹3000 में मिलेगा। किराया 4,000 से घटाकर 3,000 रुपये प्रति कमरा किया गया बुकिंग हिमअतिथि पोर्टल से, अधिकतम तीन दिन पहले संभव राज्य ब्यूरो, शिमला।
राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित सरकारी अतिथि गृहों के 24 कमरों का किराया घटा दिया है। अब इन कमरों की आनलाइन बुकिंग 4,000 रुपए के बजाय 3,000 रुपये प्रति कमरा प्रतिदिन की दर से होगी। इसमें सभी कर शामिल होंगे।
इन कमरों की बुकिंग हिमअतिथि पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी। सरकार ने बीते 18 अप्रैल की अधिसूचना में हिमाचल भवन व हिमाचल सदन नई दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और विली पार्क सर्किट हाउस शिमला के 24 कमरों को आम जनता के लिए आनलाइन बुकिंग के लिए अधिसूचित किया था।
तकनीकी प्रविधान नहीं होने के कारण यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाई थी।

