बिहार के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 35 लाख लोग प्रभावित, बनाई गईं 456 सामुदायिक रसोई

बिहार की राजधानी पटना समेत 14 जिले पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं. पटना के साथ भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया और जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.
आसपास चारों ओर पानी ही पानी है लेकिन लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी नहीं मिल पा रहा. बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 35.79 लाख के करीब है. बाढ़ पीड़ितों के लिए 456 सामुदायिक रसोई और 14 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं.
बचाव अभियान के लिए SDRF की 27 और NDRF की 10 टीमें तैनात की गई हैं. कोसी और सोन नदी के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन गंगा, गंडक, पुनपुन समेत कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे बिहार में दो दिन मध्यम से तेज बारिश बिहार में सितंबर महीने में अब तक सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.


