बाढ़ में योगी सरकार का राहत अभियान जारी, पीड़ितों के लिए 6.83 लाख लंच पैकेट और राहत किट बांटे

योगी सरकार ने यूपी में बाढ़ राहत अभियान तेज कर दिया है, जिसमें 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.11 लाख राहत किट बांटे गए हैं। बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट देते सीएम योगी। 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए गए। 19,496 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
बाढ़ से जनहानि शून्य, राहत कार्य लगातार जारी। योगी सरकार ने प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच राहत और बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ तेज कर दिया है। बाढ़ प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था, मौके पर तैनात राहत टीमें और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने के कारण प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है।
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक अब तक 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं। वहीं 19,496 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही बाढ़ से जनहानि शून्य है।
राहत एवं बचाव अभियान के तहत अब तक स्थापित बाढ़ चौकियों की संख्या 1,634 की जा चुकी है।


