हिन्दी
बाढ़ का पानी एनएच 80 पर चढ़ा, वाहनों के परिचालन पर रोक, National Hindi News

बाढ़ का विकराल रूप जनजीवन को लगातार प्रभावित कर रहा है। सोमवार को सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड 36.76 मीटर पर पहुंच गया। अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड 36.75 मीटर का था।
इस बीच भवनाथपुर में एनएच-80 पर पानी की गहराई ढाई फीट तक होने के बाद प्रशासन ने भागलपुर-सुल्तानगंज के बीच परिचालन पर रोक लगा दी है। पैदल या किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है।
एनएच-80 पर भवनाथपुर के अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी पानी चढ़ृ गया है। प्रशासन ने विकल्प के रूप में निर्माणाधीन फोरलेन के इस्तेमाल की सलाह दी है। सोमवार शाम फोरलेन पर भी कुछ जगहों पर पानी चढ़ गया। हालांकि यहां से वाहनों की आवाजाही हो रही है।
फोरलेन पर आवाजाही बंद करने की नौबत आई तो भागलपुर जिले का न सिर्फ मुंगेर बल्कि पटना से भी सड़क संपर्क भंग हो जाएगा।


