हिन्दी

भारत के वे हादसे जिनमें बेमौत मारे गए स्टूडेंट

भारत के वे हादसे जिनमें बेमौत मारे गए स्टूडेंट

मई, 2019 में गुजरात के सूरत शहर की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई. इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर “अवैध रूप से” एक कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था. आग वहां तक पहुंच गई और हादसे में कम से कम 20 स्टूडेंटों की मौत हो गई.

डीडब्ल्यू की उस समय की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में से 16 लड़कियां थीं. सूरत के फायर डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी बसंत पारेख ने मीडिया को बताया था कि उस इमारत को केवल एक मंजिला बनाने की अनुमति दी गई थी लेकिन मालिकों ने अवैध रूप से उसके ऊपर दो मंजिल और बना लीं.

हादसा होने के बाद इमारत के तीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जुलाई, 2024 में दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में चल रहे एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया.

इस बेसमेंट का इस्तेमाल लाइब्रेरी के तौर पर हो रहा था और उस दौरान वहां करीब 30 स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे थे.

زر الذهاب إلى الأعلى