हिन्दी

भयंकर बाढ़ से ओडिशा में 1.4 लाख लोगों का पलायन, सैंकड़ों गांवों में सुनामी का खतरा

भयंकर बाढ़ से ओडिशा में 1.4 लाख लोगों का पलायन, सैंकड़ों गांवों में सुनामी का खतरा

बाढ़ के प्रकोप के बीच ओडिशा की सरकार ने कई जिलों से पिछले 4 दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

ओडिशा के 74 और तटीय गांवों को सोमवार (28 सितंबर) को यूनेस्को-आईओसी कार्यक्रम के तहत 'सुनामी के लिए तैयार' घोषित किया गया है, जिससे राज्य में ऐसे गांवों की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि यह मान्यता 'नेशनल सुनामी रेडी बोर्ड' (एनटीआरबी) और ओडिशा सरकार की बैठक में दी गई.

इससे पहले बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के तटीय गांवों का क्षेत्रीय सत्यापन किया गया था. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) के निदेशक बालकृष्णन नायर और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक राजेश प्रभाकर पाटिल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.

सुरेश पुजारी का बयानराजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार ने 7,834 गांवों और 1,360 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत निचले इलाकों से 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

زر الذهاب إلى الأعلى