हिन्दी

खड़े कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

खड़े कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

थाना क्षेत्र के बहरा गांव के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शनिवार रात सड़क किनारे खड़े कंटेनर में ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई।

रायबरेली की ओर से आ रहा ट्रक बहरा गांव के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक रायबरेली जिले के अमवा थाना क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी 30 वर्षीय लवकुश पुत्र छविनाथ कोडराकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

زر الذهاب إلى الأعلى