हिन्दी

गोपालगंज में गंडक ने बढ़ाई चिंता, तीन दर्जन गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी; ट्रैक्टर-बैलगाड़ी से पलायन

गोपालगंज में गंडक ने बढ़ाई चिंता, तीन दर्जन गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी; ट्रैक्टर-बैलगाड़ी से पलायन

बाढ़ का पानी आने के बाद सुरक्ष‍ित स्‍थान की ओर पलायन। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सोमवार को जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सदर प्रखंड, कुचायकोट, मांझा और बरौली प्रखंड के करीब तीन दर्जन गांवों में गंडक नदी का पानी प्रवेश कर गया है।

पानी गांवों के आसपास फैलने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार की सुबह से ही प्रभावित इलाकों के लोग अपने जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे।

(राम नगर गांव स्थित सरकारी स्कूल में घुसा पानी।) ग्रामीण अपने सामान को बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं। कई परिवारों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए घरों से जरूरी सामान निकालना शुरू कर दिया है।

गांवों में पानी प्रवेश करने के बाद आवागमन भी प्रभावित होने लगा है।

زر الذهاب إلى الأعلى