सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

नगर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगवा बेनी गांव निवासी 32 वर्षीय आशुतोष द्विवेदी शहर के लक्षिरामपुर गांधीनगर कालोनी में रहते थे। 24 सितंबर को वे हरबंशपुर मोहल्ला की ओर बाइक से जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के बवाली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में आशुतोष द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया था। शहर के मड़या स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



