हिन्दी
ओडिशा के कलिंगा घाटी में भूस्खलन का खतरा, चट्टान गिरने के बाद आवागमन अनिश्चितकाल के लिए बंद

ओडिशा के कलिंगा घाटी में भूस्खलन का खतरा कलिंगा घाटी में भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अनिश्चितकाल के लिए बंद। स्थानीय व्यापारियों और लोगों की आजीविका पर गहरा संकट मंडराया। NHAI पर स्थायी समाधान न करने का आरोप, वैकल्पिक मार्ग की मांग।
लगातार बारिश से प्रभावित कलिंगा घाटी ने पूरे क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले वर्ष भी इसी तरह हुई भारी बारिश के दौरान भूस्खलन से कलिंगा घाटी मार्ग को व्यापक नुकसान पहुंचा था।
सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया था और करीब डेढ़ महीने तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहा था। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए कंधमाल जिला प्रशासन ने 23 और 24 सितंबर को कलिंगा घाटी में यातायात पूरी तरह बंद रखा था।
हालांकि घाटी के अंधारकोट क्षेत्र के पास चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य लगातार बारिश के कारण ध्वस्त हो गया।




