हिन्दी

गिरिडीह में हाथी का तांडव: दंपती पर हमला, पति की मौत और पत्नी गंभीर

गिरिडीह में हाथी का तांडव: दंपती पर हमला, पति की मौत और पत्नी गंभीर

Giridih Elephant Attack: पीरटांड़ में हाथियों के आतंक से एक दृष्टिबाधित व्यक्ति मंगरा मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। झुंड से बिछड़ा हाथी और मृतक के स्वजन को मुआवजा देते वन विभाग के अधिकारी।

(फोटो सौजन्य) पीरटांड़ में हाथी के हमले से दृष्टिबाधित व्यक्ति की मौत। पत्नी गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर। वन विभाग ने ₹50,000 की अग्रिम मुआवजा राशि प्रदान की। झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गांवों में हाथियों ने आतंक मचा रखा है।

झुंड से कई हाथी बिछड़ गए हैं और गांवों में घुसकर जान-माल की हानि कर रहे हैं। झुंड से बिछड़े एक हाथी ने करीब 10 बजे एक दंपती पर हमला किया, जिसमें दृष्टिबाधित मंगरा मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल बड़की देवी को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह से बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।

زر الذهاب إلى الأعلى