हिन्दी
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
उसहैत थाना क्षेत्र स्थित भद्रा गांव के जंगल में करंट लगने से एत किसान की मौत हो गई। भद्रा गांव निवासी किसान जुलकरन पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गए थे। इस दौरान वह लकड़ी काटने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ से होकर ही हाईटेंशन लाइन भी जा रही थी।
जलकरन उस लाइन की चपेट में आए गए। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक किसान का शव पेड़ पर ही लटकता रहा। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाया। उसहैत पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


