हिन्दी

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

रूरा थाना क्षेत्र के मझापुरवा गांव से बंगलौर के लिए रेल टिकट बुक कराने बाइक से रूरा आ रहे जीजा-साले ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नाजुक हालत में सीएचसी रूरा लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद साले को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माझापुरवा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय हिमांशू पुत्र रामबाबू बंगलौर में एक होटल में काम करता था। वह 6 सितंबर को अपने गांव आया था। रविवार को उसे वापस बंगलौर जाना था।

इसके चलते वह शुक्रवार को अपने बहनोई प्रवास कुमार के साथ बाइक से बंगलौर वापस जाने के लिए रेलवे का टिकट बुक कराने के लिए रूरा आ रहा था। तिगाई नहर पुल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही परिजन उनको सीएचसी रूरा लाए।

زر الذهاب إلى الأعلى