हिन्दी

पंजाब: पठानकोट के पास रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले- 100 AAP कार्यकर्ताओं ने किया अटैक

पंजाब: पठानकोट के पास रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले- 100 AAP कार्यकर्ताओं ने किया अटैक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर पंजाब में हमला हुआ है. बीजेपी नेता ने इस हमले के बाद आरोप लगाया कि इस हमले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे.

बटाला के पास घासीतपुर गांव के बाहर बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू और उनके काफिले पर कुछ लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके. इसके बाद रवनीत बिट्टू भागकर गांव के एक घर में घुस गए, जहां उन्होंने हमला करने वाले दो लोगों को अपने पास बैठा लिया.

आजतक से बातचीत के दौरान रवनीत बिट्टू ने बताया कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन पर हमला किया है और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है. मुझ पर अंडे और टमाटर फेंके गए और कई लोगों ने मुझे पकड़ भी लिया.

उन्होंने कहा कि जब तक एसएसपी उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई नहीं करते, मैं यहां से नहीं जाऊंगा.

زر الذهاب إلى الأعلى