हिन्दी

वज्रपात से महिला की मौत, तीन घायल

वज्रपात से महिला की मौत, तीन घायल

कृत्यानंद नगर प्रखंड के सहरा पंचायत के वार्ड छह में बुधवार को व्रजपात से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य महिला घायल हो गयी है। घायलों का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। बुधवार दोपहर बारिश के दौरान सभी महिलाएं खेत से मखाना निकाल रही थी।

इसी दौरान सभी वज्रपात की चपेट में आ गयी। मृतका की पहचान सहरा पंचायत के वार्ड छह निवासी हरि लाल ऋषि की पत्नी पंझलिया देवी (उम्र 30 वर्ष) के तौर पर की गयी है। इसके अलावा घायलों में स्व.

रामफल ऋषि की पत्नी रेखिया देवी, टुनटुन ऋषि की पत्नी फूदो देवी,दयानंद ऋषि की पत्नी सकुनिया देवी हैं। एडीएमओ प्रणव कुमार ने बताया कि वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि तीन जख्मी हैं। मृत महिला के परिजनों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा की राशि दे दी जायेगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी।

زر الذهاب إلى الأعلى