हिन्दी
बिहार में बाढ़: 8.27 लाख परिवारों के खाते में पहुंचे 579 करोड़

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने राहत राशि का वितरण शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 8 लाख 27 हजार 472 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 579.23 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि अंतरित की। प्रत्येक परिवार को 7,000 रुपये की सहायता दी गई है।
एक सप्ताह में छूटे परिवारों को सूची में जोड़ने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत के लिए पात्र कोई भी परिवार सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान यदि कोई पात्र प्रभावित परिवार सूची से छूट गया है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर राहत सूची में शामिल किया जाए।

