बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, 50 लाख लोग प्रभावित; उफान पर नदियां

बिहार में लगातार बारिश और नेपाल से आ रहे पानी के कारण 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, 50 लाख लोग प्रभावित; उफान पर नदियां (ANI) बिहार के 15 जिलों में 50 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित। गंगा सहित कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने 1248 सामुदायिक रसोई और 13 राहत शिविर स्थापित किए।
बिहार में लगातार हो रही बारिश और नेपाल की नदियों से आ रहे पानी ने बाढ़ (Bihar Flood Update) की स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है। सोमवार को अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के 15 जिलों में लगभग 50 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सितंबर माह में अब तक 112.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से छह प्रतिशत अधिक है।

