हिन्दी

बिहार की बाढ़ पर केंद्र का एक्शन, अमित शाह ने CM से की बात

बिहार की बाढ़ पर केंद्र का एक्शन, अमित शाह ने CM से की बात

अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से बाढ़ पर बात की। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बिहार आएगी। टीम 15 बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर आकलन करेगी।

बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने अब जमीनी हालात और नुकसान का आकलन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

इसके साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं किसान कल्याण और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम को बिहार भेजने की जानकारी दी गई। केंद्रीय टीम राज्य के बाढ़ प्रभावित 15 जिलों का दौरा कर स्थिति और नुकसान का आकलन करेगी।

सरकार के स्तर पर इसे बाढ़ प्रभावित बिहार के लिए केंद्र की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

زر الذهاب إلى الأعلى