हिन्दी

रियासी में बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

रियासी में बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8:40 बजे बक्कल सुरंग के पास बट्टलगला में हुई।

सारंगधार से रियासी की ओर जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का एक टायर फट जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 6 घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

वहां 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है。 उधर, रियासी जिले में 18 वर्षीय लड़की की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के कारण मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, ठकराकोट इलाके के पनासा गांव की रहने वाली प्रियंका देवी ने रविवार देर रात अपने घर पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

زر الذهاب إلى الأعلى