हिन्दी

सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में हुए सड़क हादसे में कस्बा निवासी कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी इमरान (25) पुत्र अबरार कैंटर लेकर हैदराबाद जा रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब ढाई बजे राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने कैंटर को ओवरटेक किया।

आरोप है कि ओवरटेक करने के बाद चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे इमरान का कैंटर पीछे से दूसरी गाड़ी में जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में कैंटर चालक इमरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद हेल्पर शाकिर पुत्र आस मोहम्मद निवासी उझारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

زر الذهاب إلى الأعلى