हिन्दी
औरैया में स्वीट हाउस में लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Published : September 13, 2026 at 3:53 PM IST औरैया : अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौराहे पर एक मिठाई की दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया, जिससे 4 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, मुरादगंज कस्बे में शिव शंभू स्वीट हाउस की दुकान है. रविवार को रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक आग लग गई.
आग लगते ही सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हो गया. हादसे में दुकान पर काम कर रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
